फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध फैक्टरी में आतिशबाजी बनाने के दौरान लगी आग, पांच की मौत

विज्ञापन
बिजनौर में जोधूवाला रोड पर पटाखा फैक्टरी में आग लगने से मरने वालो के विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। अवैध रूप से चल रही आतिशबाजी फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने फैक्टरी स्वामी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर से सटे गांव फतेहपुर नौआबाद व जोधूवाला रोड पर सड़क किनारे काटी जा रही कॉलोनी के पास नए मकान में अवैध रूप से आतिशबाजी की फैक्टरी चल रही थी। दोपहर करीब 12:45 बजे फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद फैक्टरी में धमाके शुरू हो गए, जिससे अफरातफरी मच गई। मोहल्ला बुखारा निवासी चिंटू (22), प्रदीप (18), ब्रजपाल (45), कुमार शानू (29) और वेदपाल (45) फैक्टरी में अंदर काम कर रहे थे। पांचों आग में फंस गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। समरपाल, अमन, प्रिंस व राहुल फैक्टरी के गेट के पास काम कर रहे थे और किसी तरह बाहर निकल आए। चारों गंभीर रूप से झुलसे हैं। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने साइड से दीवार तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला। झुलसे चारों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम रमाकांत पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मोहल्ला बुखारा निवासी फैक्टरी मालिक यूसुफ के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें