फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चकरोड विवाद में ग्राम प्रधान सहित तीन के खिलाफ प्राथमिक दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम पुरनपुरगढ़ी में चकरोड विवाद की जांच मामले में लेखपाल मुनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। उधर ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने एसडीएम को मांग पत्र देकर लेखपाल के मारपीट के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुरनपुरगढ़ी में राजस्व विभाग को चकरोड पर कब्जे की शिकायत मिली थी। क्षेत्रीय लेखपाल मुनेश कुमार ने मामले की जांच की। आरोप है कि लेखपाल के जांच से लौटने पर ग्राम प्रधान मनोज के मोबाइल से गांव के ही आकाश उर्फ छोटू ने लेखपाल को कॉल करके अभद्रता करते हुए धमकी दी और गांव बुलाया। लेखपाल मुनेश का आरोप है कि गांव पहुंचने पर आकाश उर्फ छोटू और उसके साथ दो साथियों ने उसे जाति सूचक शब्द कहते हुए अभद्रता की और मारपीट की। लेखपाल ने राजस्व संबंधित दस्तावेज छीन कर आरोपियों द्वारा फाड़ने का आरोप लगाया। लेखपाल मुनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान मनोज, आकाश उर्फ छोटू तथा दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ आकांक्षा गौतम ने प्राथमिकी दर्ज होने और विधिक कार्रवाई की जानकारी दी।
उधर ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल हुड्डा, ग्राम प्रधान पुरनपुरगढ़ी मनोज कुमार ने ग्रामीणों के साथ एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलकर लेखपाल द्वारा फर्जी प्राथमिकी की जांच कराने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान ने एसडीएम को बताया कि लेखपाल का ग्राम प्रधान और आरोपी व्यक्तियों का आमना-सामना तक नहीं हुआ। मोबाइल पर ही घटना को लेकर नोंक-झोंक हुई। लेखपाल ने जिस समय मारपीट होना दर्शाया है। उस समय पुरनपुर गढ़ी में संत रविदास कलश यात्रा का कार्यक्रम चल रहा था। ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख स्वयं उसमें उपस्थित थे। एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें