फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुत्रवधू के उत्पीड़न में भाकियू नेता सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव मुरलीवाला निवासी विवाहिता ने अपने पति, सास व ससुर सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए उत्पीड़न तथा जाने से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला के ससुर मदन सिंह राणा भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

गांव नवाबपुरा निवासी आयुषी पुत्री जगवीर सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 19 फरवरी 2026 को उसकी शादी गांव मुरलीवाला निवासी वंशज राणा के साथ हुई थी। उसके परिजनों ने सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन ये लोग खुश नहीं थे। दहेज में थार कार की मांग कर रहे थे। उसके असमर्थता जताने पर ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही आए दिन तंग व प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। 25 मई को पति वंशज राणा और ससुर मदन सिंह राणा, सास उर्मिला ने उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। तीन जून की शाम को वह ससुराल से अपने कपड़े लेने गई थी। जब वह कपड़े अपने कमरे में रखी सेफ अलमारी से निकाल रही थी तो उसे अकेला देख ससुर मदन सिंह राणा कमरे में आ गए और उसके साथ अभद्रता करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसका मुंह जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच वहां उसका पति भी आ गया तथा उसने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। आयुषी ने सास व ननद व ननदोई के भाई पर भी धक्का-मुक्की करते हुए पिटाई करने का आरोप लगाया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें