फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक साल बाद दर्ज बाइक चोरी की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। पुलिस की कार्यप्रणाली का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पीड़ित को एक साल से ज्यादा समय तक संघर्ष करना पड़ा। घटना के दिन ही थाने में तहरीर देने के बावजूद उसकी सुनवाई नहीं हुई थी। लगातार ऑनलाइन शिकायतों और पुलिस के आला अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद आखिरकार पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
धामपुर के मोहल्ला बाड़वान निवासी टीकाराम सिंह तहरीर में बताया कि वह 25 मई 2025 को अपनी ससुराल नवादा चुंगी स्योहारा आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वे बाहर आए तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाशने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने उसी दिन स्योहारा थाने में बाइक चोरी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से कई बार शिकायत भेजकर प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार लगाई। लगातार शिकायतों और अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितने भी पुराने प्रार्थना रुके हुए चल रहे हैं, उन सभी को मैं खुद देख रहा हूँ। ये प्रार्थना पत्र जैसे ही मुझे मिला तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए गए। पहले प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की गई, इसकी जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारी को दी जाएगी।
- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें