फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुत्रवधू, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। नगर के मोहल्ला चिरंजीलाल निवासी एक व्यक्ति ने न्यायालय के आदेश पर पुत्रवधू के माता-पिता व भाई के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि उसका बड़ा पुत्र शोभित बीटेक करने के बाद 2019 से उच्च शिक्षा के लिए कनाडा चला गया था। उसका बिना दान-दहेज के नौ दिसंबर 2022 को जया सोनी पुत्री जगदीश चंद्र सोनी निवासी आजाद नगर कोटरा थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर जिला अजमेर के साथ विवाह हुआ था। महेंद्र कुमार वर्मा का आरोप है कि जया के माता-पिता और भाई ने उनके दिए असली सोने के जेवरातों के स्थान पर नकली जेवरात रख दिए। उनकी पत्नी ने विश्वास करते हुए जेवरात का थैला तिजोरी में रख दिया। इसके बाद जया अपने माता-पिता के साथ अजमेर के लिए रवाना हो गई और वहां से कनाडा चली गई।
विज्ञापन

मार्च 2026 को जब उनकी पत्नी विमला वर्मा ने ज्वेलरी को गौर से देखा तो वह नकली प्रतीत हुई। इस बारे में जब जया सोनी, उसके माता-पिता और भाई से पूछा गया तो वे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। 26 मार्च 2026 को जया ने अपने पति शोभित वर्मा पर कनाडा में झूठे आरोप लगवाकर घर से निकलवा दिया। शोभित द्वारा खरीदे गए 35 लाख रुपये के जेवर तथा 14 लाख रुपये भी हड़प लिए। उसके पुत्र को बेघर कर दिया। वहीं जया के पिता जगदीश चंद्र सोनी ने उसके व उसके परिवारजनों के विरुद्ध अजमेर में झूठा मुकदमा लिखवा दिया। महेंद्र वर्मा का कहना है कि इस संबंध में अफजलगढ़ थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें