फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डीएम ने चुनाव प्रशिक्षण से नदारद रहने वाले कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। पहले दो दिन गैरहाजिर रहे 33 कर्मचरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण का अंतिम दिन है।  सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के  अनुसार, जिले में 15 फरवरी को वोट पड़ेंगे। 
विज्ञापन

इसके लिए चुनाव में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण छह फरवरी से शुरू हो गया है। पहले दिन 22 तथा दूसरे दिन 11 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी के खिलाफ पुलिस में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134  के अंतर्गत एफआईआर करा दी गई है। डीएम ने ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले सभी कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश संबंधित विभागाध्यक्षों को दिए हैं। सीडीओ के मुताबिक, आदेशों के अनुपालन में ढील बरतने पर विभाग के हैड  के खिलाफ कार्रवाई होगी। तीसरे दिन आठ कर्मचारी गैरहाजिर रहे। निलंबन के लिए डीएम को संस्तुति कर दी गई है। आखिरी दिन बृहस्पतिवार को चांदपुर तथा नूरपुर विधनसभा में लगे कर्मचारियों का प्रशिक्षण होगा।

बीमारी का बहाना करने पर दो सस्पेंड
बिजनौर में बीएसए ने बीमारी का झूठा बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले एक ही स्कूल के दो शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है। बीएसए महेशचंद के अनुसार, ब्लॉक आकू के जूनियर हाईस्कूल बिलासपुर के हैडमास्टर रईस अख्तर तथा इसी स्कूल की शिक्षिका निशा चौधरी की ड्यूटी चुनाव में लगी है। दोनों ने बीमारी का प्रार्थना पत्र देकर चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त करने की मांग की थी। प्रशासन ने दोनों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। शिक्षक-शिक्षिका मेडिकल बोर्ड के सामने जांच के लिए उपस्थित नहीं हुए। बीएसए के मुताबिक, दोनों चुनाव प्रशिक्षण के लिए भी नहीं आए। इस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया। शिक्षक तथा शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


एफआईआर में इनके हैं नाम
विनय कुमार जैन जिला उद्योग केंद बिजनौर, सुनील कुमार शर्मा पीएनबी नांगल सोती, प्रेम सिंह पीएनबी हल्दौर, मुकेश यादव सिंडिकेट बैंक मोरना, मनोज कुमार वर्मा विद्युत परीक्षण केंद्र बिजनौर, शिवनंदन सिंह जेई सिचाई खंड चतुर्थ शेरकोट, बलबीर प्रसाद शर्मा उप आबकारी निरीक्षक बिजनौर, मलखान सिंह मध्य गंगा नहर बिजनौर, करण सिंह अमीन तहसील चांदपुर, रितेश कुमार एलटी पीएचसी नजीबाबाद, अनुपम विश्रोई शिक्षक आरएसएम धामपुर, श्वेता सिंह प्रवक्ता महामाया राजकीय महाविद्यालय शेरकोट, शोभा वर्मा विद्युत परीक्षण खंड बिजनौर, वंदना सिंह शिक्षक प्राथमिक स्कूल कोतवाली, सोनू मिश्रा शिक्षक जीआईसी अफजगढ़, मंजूबाला अग्रवाल पीएचसी चंदक, शिवानंद वीरेंद्र, खेमचंद सैनी, अश्विनी कुमार, प्यारेलाल सभी  सफाईकर्मी, जयगोविंद प्रसाद चपरासी एसओसी कार्यालय बिजनौर, मनोहर सिंह चपरासी शुगर मिल नजीबाबाद, रईस अख्तर प्रधान अध्यापक जूनियर हाईस्कूल ब्लॉक आकू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें