फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिष्ठानों पर कैमरे लगाएं व्यापारी

Mon, 29 Feb 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी सिटी एमएम बेग ने जिले भर के सर्राफा व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के अंदर अौर बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। उन्होंने व्यापारियों की समस्याए भी सुनी।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में जिले के सर्राफा व्यापारियों की बुलाई बैठक में एसपी सिटी एमएम बेग ने व्यापारियों ने कहा कि वह हर हाल में सीसीटीवी कैमरे प्रतिष्ठानों पर लगा लें। कुछ व्यापारियों ने एसपी सिटी को बताया उन्होंने अपने  प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा लिए है।

जिन व्यापारियों ने नहीं लगाए वह भी जल्द लगवाएंगे। व्यापारियों ने कहा कि कई बार लोग उनके यहां जेवर गिरवी रखने आते हैं। व्यापारियों को नहीं मालूम होता कि जेवर गिरवी रखने वाले कैसे लोग हैं। गिरवी जेवर रखने के बाद चोरी का सामान बताकर पुलिस व्यापारियों के यहां आ जाती है।
विज्ञापन



एसपी सिटी ने व्यापारियों से कहा कि जेवर गिरवी रखने वालों की वह आईडी रख लें। साथ ही उनका नाम पता लिखकर हस्ताक्षर भी करा लें। सर्राफा बाजार में चौकीदार रख ले।पुलिस उनकी जांच करेगी। व्यापारियों ने शस्त्रों के  लाइसेंस दिलाने की मांग की। एसपी सिटी ने कहा कि कुछ व्यापारियों का लाइसेंस दिलाने के लिए डीएम से बात होगी। इसमें नजीबाबाद के व्यापारी कपिल सर्राफ ,अरूण सर्राफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें