फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के आरक्षण पर आई सभी आपत्ति खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम आरक्षण सूची तैयार, प्रकाशन आज
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आरक्षण पर आपत्ति दर्ज कराने वालों को जोर का झटका लगा है। डीएम की अध्यक्षता में गठित आपत्ति निस्तारण समिति ने सभी आई आपत्तियों को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया है। करीब 2500 पेज की अंतिम आरक्षण सूची लगभग तैयार हो गई है। आज अंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित हो जाएगी।
पंचायत चुनाव के आरक्षण पर ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण पर कुल 836 आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इनमें प्रधान पद के आरक्षण पर 749 आपत्तियां थी। जो पिछली बार के मुकाबले 312 अधिक थी। इसके बाद जिला पंचायत सदस्य आरक्षण पर 57 व क्षेत्र पंचायत सदस्य आरक्षण पर 24 आपत्ति थी। इस बार ब्लॉक प्रमुख आरक्षण पर कोई आपत्ति नहीं थी। शासन से आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम रमाकांत पांडेय की अध्यक्षता में सीडीओ के.पी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार व जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की चार सदस्यीय समिति बनी थी। समिति 24 मार्च से आपत्तियों का निस्तारण करने में लगी थी।
विज्ञापन

आज चस्पा होगी सूची: एडीपीआरओ
एडीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि सभी आपत्ति खारिज हो गई हैं। अंतिम आरक्षण सूची तैयार की जा रही है। आज देर रात सूची पर सभी अधिकारियों समेत डीएम के हस्ताक्षर हो जाएंगे इसके बाद शुक्रवार की सुबह10 बजे तक ब्लाक, डीपीआरओ, सीडीओ व डीएम कार्यालय पर अंतिम आरक्षण सूची को चस्पा कर दिया जाएगा। अंतिम आरक्षण सूची के हर पेज का मिलान मूल कॉपी से होगा। उधर आरक्षण पर दर्ज आपत्तियों की जानकारी लेने ग्रामीण विकास भवन में आ जा रहे थे। इनमें प्रधान पद पर आपत्ति दर्ज कराने वाले अधिक थे।
विज्ञापन

सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रधान पद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे
बिजनौर। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार सहकारी समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जिले में 96 सहकारी समितियां हैं। सहायक निबंधक सहकारी समितियां अमित कुमार त्यागी के अनुसार समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की सूची पंचायतराज विभाग को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें