नजीबाबाद के कंबल कारखाने में भरा पानी।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद के कंबल कारखाने में भर रहा नाले का गंदा पानी
नजीबाबाद। नगर का प्रमुख नाला अवरुद्ध होने से कंबल कारखाने में आए दिन पानी भर रहा है। कारखाना प्रबंधक ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अभियंता से नालों की जल निकासी सुचारु कराने तथा कंबल कारखाने में आने वाले गंदे पानी को रोकने की मांग की है।
नगर की आबादी के बीच कृष्णा टाकीज चौराहे पर कंबल कारखाना है। करीब दो वर्ष पूर्व कंबल कारखाने का जीर्णोंधार हुआ है। कारखाना प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कंवार ने बताया कि कंबल कारखाने के बाहर हरिद्वार मार्ग के दोनों ओर नगरपालिका परिषद का नाला बना है। अक्सर नाला अवरुद्ध हो जाता है जिससे नाले में जमा होने वाला पानी कंबल की जल निकासी से जुड़ी नाली आदि के माध्यम से कंबल कारखाने में प्रवेश कर जाता है। कारखाना प्रबंधक ने करीब दो सप्ताह से नगरपालिका परिषद को पानी भरा होने से कामकाज प्रभावित होने की जानकारी दी। प्रबंधक राम कंवार ने बताया कि नालों का पानी कारखाने में प्रवेश करने से कारखाने के जनरेटर स्थल, गोदाम एवं कंबल निर्माण हॉल के आसपास पानी भरा है। नगरपालिका परिषद के संज्ञान में मामला लाने के बावजूद कार्रवाई न होने की उन्होंने बात कही। नगरपालिका परिषद की चेयरपर्सन सबिया निशात ने जलभराव का मामला संज्ञान में न होने की बात कही। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन का आदेश दिया। उधर नगरपालिका परिषद के सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।