फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : फलों की पेटी चुराने वाला सिपाही सस्पेंड, सट्टा माफिया से मिलीभगत का भी था आरोप

Thu, 22 Apr 2021 08:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में फल गोदाम से सेब व खजूर की पेटी चुराकर ले जा रहा एक सिपाही सीसीटीवी में कैद हो गया। इसकी वीडियो वायरल होने पर उसके खिलाफ जांच बैठाते हुए एसपी ने सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन

चर्चित आरोपी सिपाही सट्टा माफिया से मिलीभगत करके एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में एक माह पूर्व भी सुर्खियों में आया था। उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई थी। 
पीर की चुंगी के निकट मोहल्ला अफगनान निवासी कफील अहमद का फल गोदाम है। इसमें चौकीदार भी सोया हुआ था।

नहटौर थाने में तैनात सिपाही दिनेश चैहल अपने एक साथी के साथ रात की गश्त की ड्यूटी पर था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब तीन बजे सिपाही फल गोदाम में पहुंच गया और सेब व खजूर की पेटी उठाकर ले गया। पेटी उठाते समय वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह को पेटी गायब होने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो सिपाही की करतूत उजागर हो गई। 
विज्ञापन


आरोपी सिपाही करीब एक माह पूर्व गांव कासमपुर लेखराज के सट्टा माफिया से मिलीभगत कर संविदा सफाई कर्मचारी अर्जुन सिंह को थाने में लाकर पीटने के मामले में भी सुर्खियों में आया था। सफाई कर्मचारी ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर भी पहुंच गए थे।

पुलिस ने उस समय आरोपी सिपाही को क्यूआरटी धामपुर में ड्यूटी के लिए भेज दिया था। पांच दिन पूर्व ही वह धामपुर से नहटौर थाने आया था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह को आरोपी सिपाही को घर जाना था। घर ले जाने के लिए ही वह फल गोदाम से सेब व खजूर की पेटी उठाकर ले आया था। उसकी वीडियो वायरल होने पर एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें