फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से खेत, सड़कें लबालब

विज्ञापन
बिजनौर से रावली मार्ग पर ग्राम रहीमपुर में सड़क पर भरा बरसात का पानी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
झमाझम बारिश से खेत, सड़कें लबालब
विज्ञापन

नगीना/बिजनौर। रविवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश से खेतों से लेकर सड़कें तक पानी से लबालब हो गईं। बारिश से मौसम भी खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी दो दिन ऐसे ही बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बारिश होती है तो धान की फसल को और फायदा होगा। जिले भर में 20.6 एमएम बारिश हुई।
शनिवार को जिले भर में 60 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम खुल गया था। दिन ढलते ढलते फिर से आसमान में बादल छा गए। आधी रात से फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगातार करीब दस घंटे तक बूंदाबांदी होती रही। ज्यादा तेज बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दूसरे दिन भी लगातार हुई बूंदाबांदी से सड़कें से लेकर खेत तक पानी से लबालब हो गए। इस समय किसान गन्ने, चारे आदि फसलों की सिंचाई करने में लगे हुए थे। साथ ही धान की फसल बोने के लिए नर्सरी भी लगा दी है। इसकी सिंचाई भी समय-समय पर की जाती है। बारिश ने फसलों की सिंचाई की जरूरत को फिलहाल कई दिन के लिए पूरा कर दिया है। खादर क्षेत्र के तो खेतों में पानी भी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान विनय, जसराम सिंह आदि का कहना है कि जरूरत के समय पर बारिश हुई है। लगातार दो दिन बारिश होने से तापमान भी गिर गया है। दो दिन पहले तक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा रहा था जो अब 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जिले में मानसून जून के अंतिम या जुलाई के प्रथम सप्ताह में आता है। अभी प्री मानसून बारिश नहीं हुई है। सोमवार को भी बारिश होने के पूरे आसार बने हुए हैं।

बिजनौर में बारिश के दौरान लाइट जलाकर जाते वाहन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में बारिश में भीगते स्कूटी सवार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें