फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बुखार का कहर: बिजनौर में महिला ने दम तोड़ा, हस्तिनापुर में डेंगू से महिला की मौत

Wed, 11 Oct 2023 07:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत कई जिलों में वायरल बुखार जानलेवा हो रहा है तो कई जिलों में डेंगू का डंक लोगों की मौत का कारण बन रहा है। बिजनौर में वायरल बुखार से आज एक महिला की मौत हो गई तो वहीं हस्तिनापुर में डेंगू के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में महिला की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुखार जानलेवा हो रहा है। बिजनौर जनपद में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई, जबकि मेरठ से सटे हस्तिनापुर में डेंगू बुखार से पीड़ित महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  

जानकारी के अनुसार बिजनौर की मंडावली तहसील क्षेत्र के गांव मंडावली में बुखार से पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडावली निवासी जमील अहमद की 50 वर्षीय पत्नी शाहिदा तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। जिसका उपचार नजीबाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था।

 

मंगलवार शाम उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसे लाइफ लाइन बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के शव के घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं।

विज्ञापन


हस्तिनापुर में डेंगू से पीड़ित महिला की मौत
हस्तिनापुर।  कस्बे की मखदुमपुर कॉलोनी निवासी महिला (36) वर्षीय कविता पत्नि प्रेमचंद की डेंगू के कारण मौत हो गई महिला पिछले 4 दिनों से डेंगू से पीड़ित थीं। वह दिन हस्तिनापुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती रही उसके बाद मेरठ प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया जहां पर डेंगू के चलते महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें