फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार दिन का बुखार, 15 दिन की कमजोरी

Wed, 27 Aug 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। चार दिन का बुखार 15 दिन की कमजोरी दे रहा है। मरीजों को बुखार आने के दो सप्ताह बाद भी कमजोरी सता रही है। बदलते मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है और वायरल चपेट में ले रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल की ओपीडी में रोजाना वायरल के करीब 80 मरीज तक पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चे और बड़े दोनों शामिल हैं। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। ऐसे मौसम में खानपान, रहन-सहन के मामले में खास ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर में दर्द आदि समस्याएं हो रही हैं। इन दिनों मच्छर आदि बरसाती कीट विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग फैला सकते हैं। हालांकि, जिले में अभी कोई डेंगू, मलेरिया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। ज्यादातर मरीज वायरल की चपेट में हैं।
बचाव के लिए यह बरतें सावधानी
-फ्रीज में रखी ठंडी चीजे, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें।

-यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है उससे दूरी बनाकर रखें।

-नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें।

-खांसी और जुकाम होने पर गुनगुना पानी पीएं।
-दूषित खाने से बचना चाहिए
-साफ पानी, ताजा भोजन करें

-फास्ट फूड, बाजार में बिक रहे कटे फलों का सेवन न करें
-परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें
मौसम में बदलाव होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है। बुखार ठीक होने के बाद भी मरीजों में दो सप्ताह तक कमजोरी सता रही है। पौष्टिक और सादा भोजन खाएं। बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विक्की सिंह, फिजीशियन, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें