फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: त्योहार विशेष ट्रेन को नजीबाबाद में मिला ठहराव

Tue, 07 Oct 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेलवे राजगीर बिहार से हरिद्वार के बीच संचालित त्योहार विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन को मुरादाबाद, नजीबाबाद और लक्सर में ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने जारी पत्र में बताया कि राजगीर बिहार स्टेशन से 10 अक्तूबर को प्रात: 4:05 बजे चलकर देर रात्रि 2:06 बजे नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचकर प्रात: 5:15 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी दिन हरिद्वार से प्रात: 7:20 बजे राजगीर बिहार के लिए रवाना होने वाली ट्रेन प्रात: 9:00 बजे नजीबाबाद स्टेशन पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 7:15 बजे ट्रेन राजगीर पहुंचेगी।
हरिद्वार से आने वाली त्योहार विशेष ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर पांच मिनट का और राजगीर से हरिद्वार आने वाली ट्रेन को नजीबाबाद स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। दोनों दिशा से ट्रेन राजगीर हरिद्वार त्योहार विशेष ट्रेन को हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और लखनऊ ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार विशेष ट्रेन मेें होंगे 24 कोच
नजीबाबाद। राजगीर-हरिद्वार के बीच 10 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक संचालित त्योहार विशेष ट्रेन अप दिशा से 03223 और डाउन दिशा से 03224 नंबर से संचालित होगी। ट्रेन में एसी-3 टीयर के चार, एसी-2 टीयर के दो, स्लीपर के 12, साधारण यात्रियों के लिए चार और दो एसएलआर सहित 24 कोच दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें