फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: महिला चिकित्सक ने भाजपा के जिला मंत्री पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महिला चिकित्सक ने भाजपा के जिला मंत्री पर शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। इसमें अश्लील वीडियो के जरिए रकम वसूलने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम थाना चांदपुर में महिला चिकित्सक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उसके पति की मौत के बाद उनके क्लीनिक पर प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ आने जाने लगा। इसी बीच प्रभात यादव ने खाने कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया और बेहोशी की हालत में कुछ अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ले लिए। इसके बाद अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर धन की मांग की गई और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से कुछ दिनों तक शारीरिक और मानसिक रूप से शोषण किया। महिला चिकित्सक ने तहरीर में कहा कि यह बात मैंने अपने ससुराल और मायके पक्ष को बताई। तहरीर में प्रभात यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि मेरी जान की सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि मैं अपना नर्सिंग होम संचालित कर सकूं।
बता दें कि रविवार को इस मसले को लेकर भाजपा के एक गुट ने चांदपुर में बैठक की थी, जिसमें प्रभात यादव समेत दो नेताओं पर महिला चिकित्सक को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था, जिसमें वसूली की बात भी कही गई थी। हालांकि मीटिंग के अगले ही दिन आरोप लगाने वाले एक युवा नेता अपने ही बयान से मुकर गए थे। भाजपा के दो जिला मंत्रियों पर आरोप लगता देख जिलाध्यक्ष ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था ताकि आरोपों की जांच की सके।
विज्ञापन


सभी आरोप निराधार हैं। महिला चिकित्सक के साथ पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। महिला चिकित्सक को एक दूसरे नेता ही मेरे नाम पर ब्लैकमेल कर रहे थे।....प्रभात यादव, जिला मंत्री भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें