फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाघ की दहशत, बंद किया पुराना कालागढ़ का रास्ता

Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पुराना कालागढ़ को जाने वाले मार्ग पर लगा बैरियर ।आवागमन  बंद। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में मानव खोपड़ी के मिलने के बाद से बाघ की तलाश तेज कर दी गई है। बाघ के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए बैरियर संख्या छह से पुराना कालागढ़ मार्ग को बंद कर दिया गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

बाघ की दहशत में शाम से सुबह तक लोग घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। मॉर्निंग वाक पर लोग नहीं जा रहे हैं। पुराना कालागढ़ से आबादी क्षेत्र के सामने से जा रहे मार्ग पर लकड़ी के मोटे मोटे लठ्ठे रख दिए गए हैं। इस मार्ग पर बाघ दिखाई दे रहा है। चार दिनों से बाघ की दहशत बरकरार है।
हाथीशाला के पीछे और सूखास्रोत के पास जंगल में बाघ की तलाश जारी : वनक्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मानव खोपड़ी मिलने वाले स्थान के चारों ओर के दायरे में जांच चल रही है। गश्त की जा रही है। बाघ की तलाश की जा रही है। पुराने कालागढ़ वाले मार्ग पर सुरक्षा बैरियर छह से आवागमन बैरियर बंद कर रोक दिया गया है। इस क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें