फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हुई

Sun, 16 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बाइक से घर जाते समय ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्राली को घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। जिला अस्पताल के पत्नी को मेरठ रेफर कर दिया।
थाना कोतवाली शहर के गांव यूसुफपुर हमीद के निवासी अंकित (27), अपनी पत्नी उमा (25) व बेटी दिव्यांशी (03) के साथ शनिवार की रात को बिजनोर से अपने घर बाइक से जा रहा था। गांव जंदारपुर के पास सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में अंकित की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी उमा और बेटी दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगिरों ने दोनों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बेटी दिव्यांशी के मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने उमा को मेरठ रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्राले को ग्रामीणों ने घटना स्थल से कुछ ही दूर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें