फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री की हादसे में मौत

Thu, 11 May 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना में पलटी कार को सीधी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के रेहड़ से दवाई लेने ठाकुरद्वारा जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्री की कार की चपेट में आकर मौत हो गई।  पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।      
विज्ञापन


थाना रेहड़ के गांव मच्छमार निवासी राजेश (40) अपनी पुत्री आंचल (05) के साथ बाइक से बुधवार की सुबह दवाई लेने मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा जा रहा था। ठाकुरद्वारा के गांव मदारपुर के निकट उनकी बाइक को शिफ्ट गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता राजेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि पुत्री आंचल को राहगीरों ने चिंताजनक हालत में सीएचसी ठाकुरद्वारा भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान आंचल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने फोन से हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राजेश मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चों में आंचल सबसे छोटी थी। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें