संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। ग्राम मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में पिता पर फावड़े से हमला कर दिया गया। पीड़ित ने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मिर्जापुर निवासी सुमन सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि शनिवार को उसका छोटा बेटा और पुत्रवधू उसके पास पहुंचे। जायदाद से बेदखल करने का मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि मुकदमा वापस लेने से मना करने पर बेटे ने उसके साथ गली गलौज की और फिर पुत्रवधू के साथ मिलकर सिर पर फावड़े से वार कर दिया। इससे उसके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई। उधर, पुलिस ने आरोपी पुत्र धर्मेद्र और पुत्रवधू काजल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।