फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों को सस्ता, सुलभ न्याय दिलाएं

Tue, 17 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बार संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में न्यायिक अधिकारियों ने वादकारियों को कम समय में सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने की सलाह दी। बार संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सर्वेश और महासचिव इंतजार कुरैशी के नेतृत्व में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ली।
विज्ञापन


ड्वाकरा हॉल में प्रभारी डीजे धर्मराज मिश्र, स्पेशल जज आलोक पाराशर, लघु वाद न्यायालय जज राकेश वशिष्ठ की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम अहमद ने बार संघ अध्यक्ष
सर्वेश गहलौत, महासचिव इंतजार कुरैशी और उनकी टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुंसिफ मजिस्ट्रेट (जूनियर डिवीजन) नूतन रानी की उपस्थिति में प्रभारी जिला जज धर्मराज मिश्र ने अधिवक्ताओं को वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय कम समय में दिलाने, हड़तालों में कमी लाने की सलाह दी।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, टीकम सिंह, अब्दुल सलाम, निसार अहमद, संजय त्यागी, रोहिताश अहलावत, कसीम अहमद, मनीष जैन, अतुल रूहेला, घनश्याम सिंह, एकता अग्रवाल, अबुल सहित अनेक अधिवक्ताओं ने शपथ ग्रहण में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें