फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना समिति से किराए पर मिलेंगे कृषि यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गन्ना विकास समिति से अब किसानों को कृषि यंत्र किराए पर दिए जाएंगे। नूरपुर गन्ना समिति में किसानों को किराए पर देने के लिए दो मलचर व एक एमवी प्लाव की खरीद की गई है। समिति के सदस्य घंटे के हिसाब से किराया देकर यंत्रों को किराए पर ले सकते हैं।
विज्ञापन

शासन द्वारा पराली और गन्ने की पत्ती जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खेत में पत्ती होने पर रोटावेटर अथवा हैरो से खेत की जुताई करने पर मिट्टी भुरभुरी नहीं होती, जिससे पैदावार पर असर पड़ता है। मलचर से जुताई करने पर खेत की पत्ती कट जाती है और खेत में खाद बन जाती है। सरकार किसानों को गोष्ठियों के माध्यम से खेतों की मलचर से जुताई करने के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन कीमत अधिक होने के कारण सभी किसानों के लिए इसकी खरीद कर पाना संभव नही है। किसानों की परेशानी को देखकर गन्ना विकास समिति ने दो मलचर खरीदे हैं। समिति से किसान इन्हें घंटे के हिसाब से किराए पर ले सकते हैं। इसके अलावा खेत की गहरी जुताई करने के लिए एक एमवी प्लाव की खरीद की गई है। समिति सचिव मनोज कुमार टोंक ने बताया कि एमवी प्लाव व मलचर से जमीन की जुताई करने पर उर्वरा शक्ति बढ़ती है। समिति के सदस्य इन यंत्रों को किराए पर ले सकते हैं। यंत्रों का किराया 25 रुपये प्रति घंटा रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें