फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि की एक एक किस्त देंगे जिले के 11 हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम राहत कोष में किसान देंगे सम्मान निधि की एक किस्त
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में किसान आगे आए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए दान एकत्र कराने को अभियान चलाया है। अभियान से जुड़ने वाले किसान सम्मान निधि की एक किस्त दान देंगे। अब तक एक हजार किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। जिले में 11 हजार किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। करीब सवा दो करोड़ रुपये किसान प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराएंगे।
जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के करीब तीन लाख पात्र हैं। इनके खातों में साल में तीन बार दो दो हजार रुपये की किस्त जाती है। भाकियू जिले के सभी 11 ब्लॉक से एक एक हजार किसानों की एक किस्त प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कराएगी। इस अभियान में एक हजार किसान जुड़ भी चुके हैं। उपनिदेशक कृषि जेपी चौधरी से भी किसान वार्ता कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह किसानों से फोन पर वार्ता कर सम्मान निधि की एक किस्त देने के लिए संपर्क कर रहे हैं। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भर में किसानों से प्रधानमंत्री राहत कोष में मदद दिलाने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान निधि से देंगे 11-11 हजार
बिजनौर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश दहिया व जिला प्रभारी इंद्रजीत चौहान ने बताया कि जिले की सभी 1128 ग्राम पंचायतों के प्रधान कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधान निधि से मदद देंगे। सभी प्रधान अपनी निधि से 11-11 हजार रुपये देंगे। उन्होंने बताया कि अपने स्तर से भी सभी मदद करेंगे। इस बारे में सीडीओ से बात की जा रही है। ग्राम प्रधान संकट की घड़ी में देशवासियों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें