फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि भूमि को कटान से बचाने को हुए एकजुट हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि भूमि को कटान से बचाने को हुए एकजुट हुए किसान
विज्ञापन

नजीबबाद। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने गंगा नदी द्वारा गांव गौसपुर की कृषि भूमि को कटान से बचाने के लिए नदी क्षेत्र में पक्का तटबंध बनवाने की मांग को लेकर तहसील परिसर में क्रमिक अनशन किया। कार्यकर्ताओं ने पूरी रात तहसील में डेरा डालकर मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी की हुंकार भरी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के मंडल प्रभारी चौधरी महिपाल सिंह के नेतृत्व में युवा मंडल प्रभारी ललित चौहान, दीवान सिंह, राम प्रसाद, फूल सिंह गांव गौसपुर की कृषि भूमि कटान को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने किसान-मजदूर कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार की रात तहसील परिसर में डेरा डाले रखा। चौधरी महिपाल सिंह ने कहा कि लंबे समय से गंगा नदी गांव गौसपुर की कृषिभूमि का कटान करती आ रही है। किसान कृषिभूमि को बचाने के लिए शासन-प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार गांव गौसपुर किसान भूमिहीन होते जा रहे हैं। गंगा नदी गांव से महज सात सौ मीटर की दूरी पर बह रही है। नदी के काफी नजदीक बहने से गांव के ध्वस्त होने का खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने कहा कि जब तक शासन- प्रशासन नदी क्षेत्र में पक्का तटबंध नहीं बनवाता तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि 11 अक्तूबर तक उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आगे की रणनीत तैयार कर आंदोलनात्मक कार्रवाई को कार्यकर्ता विवश होंगे। इस अवसर पर अचल शर्मा, केशव, अबरा अहमद, इरफान, नौबहार सिंह, उदल सिंह, विजय सिंह, महेंद्र, चतर सिंह, उमराव, राजेश, रामस्वरूप, ऋषिपाल, दयाराम सिंह, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, लाखन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें