नजीबाबाद में किसान संघ की बैठक में बोलते किसान नेता सुनील कुमार।
- फोटो : NAZIBABAD
किसान संघ का तहसील में प्रदर्शन
नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री राजकुमार सिंह, देव प्रताप सिंह, रामकुमार के नेतृत्व में किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील में धरना दिया। किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। किसानों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कृषि सुधार कानून में बदलाव करने, न्यूनतम मूल्य से कम पर फसल की खरीद करने वाले के लिए कड़े कानून बनाने, किसानों को पराली, पत्ती आदि जलाने की छूूट देने की मांग की। बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित भुगतान कराने तथा आगामी पेराई सत्र में खरीदे गए गन्ने का मूल्य भुगतान 15 दिन के भीतर कराने की मांग की। किसानों ने आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी की भी मांग की। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक सचिव यश कुमार, विजय सिंह, रामगोपाल, सुंदर सिंह, मुनेश कुमार सहित अनेक किसान शामिल हुए।