फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के एजेंडे से समझौता नहीं

Wed, 28 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि जुमलों की राजनीति की बजाय हकीकत की राजनीति होनी चाहिए। राहुल गांधी के दस मिनट में कर्जा माफ बिजली हाफ के नारे पर कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार चल रही है। अगर राहुल गांधी अगले चार महीने में उत्तराखंड के किसानों का ही कर्जा माफ करके दिखा दें, तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि हर पार्टी उनसे गठबंधन करना चाहती है, लेकिन किसान के एजेंडे पर सब पीछे हट जाते हैं। 
विज्ञापन


पीडब्लूडी के डाक बंगले में प्रेस वार्ता करते हुए सरदार वीएम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अगर यूपी के मुख्यमंत्री बन गए, तो भी उनके अंडर में केवल भूमि विकास बैंक और सहकारी बैंक ही आएगा। इनसे किसान केवल 20 प्रतिशत कर्जा लेता है। बाकी 80 प्रतिशत कर्जा नेशनल बैंकों का है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी क्या पूरे प्रदेश का बजट ही कर्जा माफी में दे देंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रदेश में लागू नहीं करने को कहा, तो उन्होंने इसे केंद्र की योजना बताकर लागू होने दिया। 
उन्होंने कहा कि हर पार्टी उनसे गठबंधन करना चाहती है, लेकिन किसान के एजेंडे पर सब पीछे हट जाते हैं। गन्ना भुगतान पर ब्याज और ओलावृष्टि का केस अदालत  में डाला है। अगर हमारी सुनी गई  तो किसान को दस हजार रुपये     से लेकर 35 से 40 हजार रुपये  प्रति हेक्टेयर मिलेंगे। कहा कि   दो अक्तूबर को होने वाली रैली से चुनाव का बिगुल बजाना था। हालांकि प्रशासन ने किसानों को एक होता देखकर रैली की परमिशन कैंसिल कर दी है। 
विज्ञापन

चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में चार बड़ी रैली की जाएंगी। उन्होंने पेद्दा कांड को दुखद बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि रैली की परमिशन कैंसिल होने से किसान और संगठित होगा। पेद्दा कांड पर बोलते हुए कहा कि गोली   मारने  वाले जंगलों में छिपते हैं, घरों में नहीं बैठते। इस दौरान प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा,  जिलाध्यक्ष हरि सिंह चौहान,    विनोद कुमार, शकील अहमद, आदित्यवीर सिंह, संसार सिंह, राजपाल भगत, प्रशांत चौधरी  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें