फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मांगों को लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
नजीबाबाद में पैदल मार्च करते भाकियू टिकैत के किसान। संवाद - फोटो : जलेसर रोड नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक परचून दुकान पर सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर। दुकानदार स्रोत
विज्ञापन
नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने डीएफओ कार्यालय से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। किसानों ने हाथों में गन्ने लेकर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में किसान शुक्रवार को डीएफओ कार्यालय पर एकत्र हुए। किसानों ने डीएफओ कार्यालय से हाथ में गन्ने लेकर तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि वन विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। वन विभाग ने किसानों की फसल को नष्ट कर दिया और किसानों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर दी, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।

किसानों ने इस संबंध में एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन कर किसानों पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने, किसानों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज भूमि दिलाने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान, अजय कुमार, विरेश राणा, मास्टर करण सिंह, शिव कुमार, सरदार संदीप, रामेंद्र सिंह, सोनू, सत्यपाल, रोहित, सत्यम, ज्ञान सिंह, अर्जेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें