फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोल बंद होने पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों से एसडीएम कार्यालय घेरा

विज्ञापन
धामपुर में एसडीएम के दफ्तर के बाहर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को खड़ा कर प्रदर्शन करते भाकियू कार - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
तोल बंद होने पर किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियों से एसडीएम कार्यालय घेरा
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने हरेवली धान क्रय केंद्र पर सात दिन से धान तौल बंद होने से नाराज होकर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। धान क्रय केंद्र के प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की। उधर हरेवली केंद्र पर भी किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों के गुस्से को देख अधिकारी केंद्र से भाग खड़े हुए।
भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की एक भी समस्या का अधिकारियों द्वारा निदान नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि हरेवली धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी द्वारा सात दिन से धान की तोल को बंद कर रखा है। कहा जा रहा है कि जिले का धान का लक्ष्य पूरा हो गया है। अब धान की सरकार को जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हरेवली क्षेत्र के कई गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्राली में भरे धान को लेकर धामपुर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर धान से भरी ट्रालियों के साथ प्रदेश और केंद्र की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि जब तक किसानों की समस्याओं का स्थायी हल नहीं निकलता । वह एसडीएम कार्यालय से वापस जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के कार्यालय के बाहर दरी बिछा दी। एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन में विजय जैन, अरुण चौधरी पाडली, वीरभान सिंह, सुखजीत सिंह, गुरजीत सिंह, लवप्रीत सिंह, इकत्तर सिंह, नरेंद्र सिंह आदि रहे। बाद में एसडीएम के बारदाना की व्यवस्था कराकर तोल शुरू कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। उधर, किसानों ने हरेवली धान केंद्र पर भी जमकर हंगामा किया। कई गावों के किसान देर शाम तक केंद्र पर मौजूद रहे। किसान आनंद सिंह, रामपाल सिंह, इरफान का कहना है कि चोरी, छिपे से दबंग किसानों के ही धान तौला जा रहा है। बाकी का धान नहीं तौला जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने केंद्र का भ्रमण कर अधिकारियों को दिए निर्देश
एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने अधिकारियों की टीम के साथ हरेवली केंद्र का भ्रमण किया। केंद्र के सभी अधिकारियों को तलब कर निर्देशित किया कि तोल नियमित तौर पर होनी चाहिए। बारदाना आदि ीं है तो उसकी व्यवस्था करने को काम अधिकारियों का है किसानों का नहीं। आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें