फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम द्वारा रामलीला मैदान का रास्ता खुलवाने के आश्वासन देने पर धरना समाप्त किया।
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर गजेंद्र सिंह और जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को गांव नांदकार में धरना दिया। किसानों ने प्रशासन से रामलीला मैदान की ओर जाने वाली बंद पड़ी चकरोड खुलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई माह से किसान बंद पड़ी चकरोड को खुलवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पर एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह धरनास्थल पहुंचे। एसडीएम परमानंद झा ने हल्का लेखपाल पर मौके पर बुलाकर बंद पड़ी चकरोड चिह्नित कर खोलने के निर्देश दिए। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने एसडीएम परमानंद झा के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

धरनास्थल पर डा. सुमेर चंद्र, देवेंद्र चौहान, अनिल चौहान, वीर सिंह डबास, बलराम सिंह, इकबाल सिंह, विजेंद्र सिंह, प्रमोद रघुवंशी, सत्यपाल सिंह, डा. धर्मवीर सिंह, भूकेंद्र सिंह, हीरा सिंह, खड़क सिंह, कविराज, प्रमोद शर्मा, महेंद्र सिंह, रतन सैनी, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें