मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को किया जागरूक
जलालाबाद। सपा पदाधिकारियों ने मतदान सूची में नाम जुड़वाने को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर नए युवाओं और ग्रामीणों को जागरूक किया।
सपा पदाधिकारियों ने सोमवार को गांव करमसखेड़ी, जफरपुर, शेखपुर, खाईखेड़ी में जनसंपर्क किया। गांव करमसखेड़ी में सपा नेता फुरकान खान का स्वागत किया गया। फुरकान खान ने कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा लें। देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान कर सरकार चुनने का अधिकार है। उन्होंने नए युवाओं से मतदान का अधिकार प्राप्त कर आगामी विधानसभा चुनाव में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। फुरकान खान ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने गांवों में नए युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का दायित्व सौंपा।
ग्राम प्रधानपति शमशाद कुरैशी की अध्यक्षता और व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद के संचालन में आयोजित बैठक में गुलफाम शेख, इकबाल कुरैशी, मरगूब कुरैशी, तालिब शेख, पप्पू शेख, मो. आरिफ, परवेज शेख, अजमल मंसूरी, इकराम अंसारी, आफताब राईन, समीर शेख, अरुण चौधरी, नीरज कश्यप, नरसिंह कश्यप, सुनील कुमार, जाहिद मकरानी, आफताब अंसारी, मो. जाकिर आदि मौजूद रहे। संवाद