फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त

विज्ञापन
बिजनौर में डीएम से वार्ता करते भाकियू पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
डीएम के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्राम खरक में चल रहा किसानों का धरना डीएम के आश्वासन पर समाप्त हो गया। पहले डीएम उमेश मिश्रा के साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई, जिसमें किसानों की रिहाई समेत कई बिंदुओं पर सहमति बन गई। बाद में एसडीएम सदर ने धरना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया और किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम खरक में बिजली प्रकरण में जेल गए किसानों को रिहा करने सहित कई बिदुंओं को लेकर धरना चल रहा था। धरने पर पहुंचे प्रशासन के प्रतिनिधि ने कहा कि जेल गए तीनों किसान जमानत पर बहार आ गए हैं। अन्य मांगों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद किसानों का धरना समाप्त हो गया। वार्ता व धरने पर जिलाध्यक्ष चौधरी कुलवीर सिंह, चौधरी राजेंद्र सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, होशियार सिंह, ठाकुर रामौतार सिंह, सुरपाल सिंह, जितेंद्र पहलवान, कोमल सिंह, सतपाल सिंह, अनुज कुमार, छत्रपाल सिंह, डालचंद प्रधान, विकास कुमार, उदयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें