संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। गजरौला-झलरा मार्ग पर मिट्टी से लदे डंपरों को किसानों ने रोक दिया। किसानों ने डंपरों के आवागमन से सड़क टूटने का आरोप लगाया। किसान मिट्टी से भरे डंपरों का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए।
सोमवार की शाम करीब छह बजे गजरौला-झलरा मार्ग पर किसान मजदूर संगठन मुरादाबाद मंडल के उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक राजपूत के नेतृत्व में किसानों ने मिट्टी से भरे डंपर रोक लिए। कहना है कि एक वर्ष से गजरौला-झलरा मार्ग पर मिट्टी से भरे डंपर चल रहे हैं। सड़क टूटनेे से किसानों को गन्ना ढुलाई में परेशानी हो रही है।
टूटी सड़क पर ट्रैक्टरों में भी नुकसान हो रहा है। डंपर पकड़ने की सूचना प्रशासन को दी। दो घंटे बीत जाने पर भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। किसानों ने मौके पर अधिकारियों के आने पर ही डंपर छोड़ने की बात कही।
इस मौके पर सचिव अभिषेक राजपूत, ग्राम अध्यक्ष नीटू सिंह, अंकित राजपूत, फूल सिंह, डॉ. योगेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।