फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने थानों पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने थानों पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद/ मंडावली/ नांगलसोती। गाजीपुर बार्डर पर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक के बाद किसानों पर हुए मुकदमों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने क्षेत्र के थानों पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस कराने की मांग की है।
भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने बृहस्पतिवार को नजीबाबाद थाने पर धरना दिया। सरदार जगमीत, महेंद्र सिंह ने कहा कि गाजीपुर बार्डर पर किसानों के धरना स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाकियू के सदस्यों पर हमला किया। इसके बाद किसानों की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। धरने पर विनोद परमार, बलराम सिंह, कमलवीर सिंह, नवीन राजपूत, विक्रम सिंह, सुखविंदर, ब्रजेश, भोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के किसानों ने मंडावली थाने के सामने धरना दिया। धरने पर नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, अजय सिंह, अनुज कुमार, नौबहार सिंह, जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह, मो. इदरीश, भूपेंद्र कुमार, मो. शरीफ, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने थाने के सामने धरना दिया। धरने पर राजवीर सिंह, सतपाल, धर्मेंद, सुखवीर सिंह, प्रमोद, कुलबीर, विपिन, राकेश कुमार, सुशील कुमार, अनीस, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें