फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किसानों ने बिजली समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरना

Sun, 18 May 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
फीना बिजली घर पर किसान समस्याओं की मांग को लेकर धरना देते किसान - फोटो : बिसौली में सम्मानित किए गए डी पॉल स्कूल के मेधावी और साथ में प्रबंधक फादर मार्टिन बीसी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
चांदपुर। फीना बिजलीघर पर क्षेत्र के किसानों ने धरना देकर बिजली समस्याओं के समाधान की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता डिविजन नूरपुर सुधांशु श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में सभी टूटी लाइनें, पोल व ट्रांसफार्मर शीघ्र ठीक कराने, शिवाला कला फीडर व रामपुर फीना फीडर को अलग अलग करके सुचारू रूप से चलाने, जंगल के फीडर की विद्युत आपूर्ति शासन द्वारा घोषित आठ घंटे नियमित रूप से लगातार बिना किसी अनियमित शटडाउन से किए जाने, फीना बिजली घर पर विद्युत कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने आदि की मांग की है।
20 मई तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के किसानों ने 21 मई से धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इसमें ललित कुमार, भाकियू अराजनैतिक के ब्लाक अध्यक्ष उत्तम कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, संतराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें