फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खेतों पर मौजूद रहकर कराएं गन्ना सर्वे: डीसीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान खेतों पर मौजूद रहकर कराएं गन्ना सर्वे : डीसीओ
विज्ञापन

धामपुर। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने सोमवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के गांव बल्लाशेरपुर में पहुंच कर गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसीओ ने किसानों को सुझाव दिया कि वह गन्ना सर्वे के दौरान अपने खेतों में मौजूद होकर सर्वे कराएं। सर्वे में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाएं। गड़बड़ी हो गई तो पेराई सत्र के दौरान उन्हें भारी परेशानी होगी। त्रुटि को दूर कर पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

डीसीओ ने कहा कि किसान सर्वे कार्य पूरा होने पर स्वयं घोषणा पत्र टीम को उपलब्ध कराएं। जिसमें लिखा जाए कि हमारा गन्ना सर्वे कार्य ठीक हो गया है। इस मौके पर एससीडीआई अमित कुमार पांडेय, सचिव मनोज कुमार कोंट, केन प्रबंधक ओपी वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें