फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग बदहाल
विज्ञापन

कासमपुरगढ़ी। अनेक गांवों को एनएच- 74 से जोड़ने वाला सीरवासुचंद-कासमपुर गढ़ी का संयुक्त बस स्टैंड रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है मगर कोई सुध नहीं ले रहा है।
जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुका दर्जनों गांवों का यह संपर्क मार्ग जरा सी बारिश के बाद कदम कदम पर तालाबों जैसी शक्ल में बदल जाता हैं। पैदल चलना तो दूर रिक्शा, मोटरसाइकिल अथवा किसी अन्य वाहन पर भी चलना मुश्किल हो गया है। सैकड़ों रिक्शा चालक इस सड़क पर सवारियां ढोकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण उनका भारी नुकसान हो रहा है। पिछले काफी लंबे अरसे से यही हालत है। पिछले दिनों सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों अल्ताफ हुसैन, ग्राम प्रधान हामिद हसन, मो असलम, दिनेश कुमार आदि द्वारा क्षेत्रीय सपा सांसद डॉ. एसटी हसन एवं क्षेत्रीय भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह से इस संबंध में बात किए जाने पर दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क के निर्माण का भरोसा दिलाया गया लेकिन कई माह बीतने के बाद भी किसी ने सुध नहीं ली है। एसडीओ लोनिवि राजीव कुमार गौतम का कहना है कि स्टेटमेंट भेजे हुए काफी समय हो गया है। धन आवंटन होने पर शीघ्र ही मार्ग निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सीरबासुचंद के टिंकू वर्मा ने बताया की दो पंचायतों का मुख्य प्रवेश मार्ग होने के बाद भी रास्ता बदहाल रखता है। इससे ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इसी गांव के गजराम सिंह का कहना है कि जन प्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है। बरसात से पूर्व ही रास्ता दुरुस्त हो जाना चाहिए था।्र
गांव कासमपुर के कुलदीप कुमार के अनुसार पिछले कई सालों से रास्ते की समस्या मुह चिढ़ा रही हैं लेकिन कोई इसका पुरसाहाल नहीं है।
इसी गांव के सतीश कुमार ने बताया कि कासमपुरगढ़ी के इस मार्ग से आधा दर्जन गांवों के लोगों का आवागमन होता है ।जल्दी ही रास्ते की मरम्मत होनी चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें