फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोग ग्रस्त 0238 की जगह किसानों ने बदलीं गन्ना प्रजातियां

Tue, 24 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में गन्ना विभाग और मिलों की टीमें गन्ना सर्वे करने में जुटी है। गन्ना सर्वे के अनुसार किसानों ने 0238 गन्ना प्रजाति के स्थान अन्य नवीन गन्ना प्रजातियोें को चुना है। अभी तक गन्ना पौधा क्षेत्रफल में 70 से 80 प्रतिशत गन्ना बीज परिवर्तन हो गया।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह के अनुसार उक्त प्रजातियों के साथ 0118, को. 15023, को. लख 14201 आदि गन्ना प्रजातियों की बुवाई की है। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वे के दौरान चीनी मिल कर्मचारी, गन्ना पर्यवेक्षक आदि किसानों को गन्ना फसल के अच्छे उत्पादन के टिप्स और रोगों व उनकी रोकथाम की जानकारी दी दे रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि प्रसिद्ध गन्ना प्रजाति 238 रोग ग्रस्त होने से उत्पादन पर असर आया था। इसलिए किसानों ने पौध में नए बीज की बुवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें