फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घटतौली रोकने के लिए किसानों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों एवं किसानों ने शुक्रवार को सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। आंदोलित किसानों का कहना था जिले में घटतौली पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। घटतौली से किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसान सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय बिजनौर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बाद में धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने शुगर मिल गेट और उनके क्रय केंद्रों पर घटतौली करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए घटतौली करने वाली मिलों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि टीम गठित करके छापामारी कराकर घटतौली बंद कराई जाए, गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराएं। बाद में संगठन की ओर से एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। धरने पर चौधरी पदम सिंह, जग्गन अली, चौधरी सतवीर सिंह, डाॅ. अरूण कुमार, भूपेंद्र सिंह, चौ. शीशपाल सिंह, योगेंद्र सिंह काकरान, प्रदीप राणा, मूला सिंह, नीटू राणा, सुखवीर सिंह, नरेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें