फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग न मानने पर 19 को करेंगे आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांग न मानने पर 19 को करेंगे आमरण अनशन
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के सफाईकर्मियों ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष और पालिका के अधिशासी अधिकारी से मिलकर बताया कि एक सितंबर को पालिकाध्यक्ष को पालिका में कार्यरत ठेका और संविदा के 11 कर्मियों के अन्यत्र स्थानांतरण नहीं किए तो 19 सितंबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष संदीप कुमार, अनिल कुमार चैनवाल, जितेंद्र सिंह, हरिओम सिंह ने बताया कि पालिका में कार्यरत सफाई नायक राजेश कुमार की तानाशाही के कारण पालिका में सफाई कर्मियों के दो गुटों में संघर्ष हुआ है। हालांकि पालिका की ओर से सफाई नायक राजेश पवार को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन राजेश पवार के परिवार के कार्यरत करीब 10 सदस्यों का उनके द्वारा अन्यत्र स्थान पर तबादला करने की मांग की जा रही है। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी को एक सितंबर को ज्ञापन भी सौंपा है, अन्यत्र तबादले नहीं किए गए। चेताया कि यदि पालिकाध्यक्ष और ईओ ने उनकी मांग को नहीं माना गया तो 19 सितंबर को पालिका में कर्मचारियों की ओर से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि उनका काम विकास कार्य कराना है। पालिका की व्यवस्था बनाने का काम पालिका के ईओ का है। वह इस मामले में ईओ से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उधर, ईओ का कहना है कि समस्या का निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें