फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रीय किसान यूनियन के बैनर तले पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने बृहस्पतिवार को तहसील बिजनौर में प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को पूर्णतः बाहर रख रखा जाए। कृषि और डेयरी से बड़ी संख्या में किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार है। उन्होंने कहा कि इस डील से देश के किसानों और दुग्ध उत्पादकों के हित प्रभावित होंगे। किसान बर्बाद हो जाएगा। वक्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की गई। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं को उठाया और उसके निदान की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अर्जुन सिंह, जगराम सिंह, ललित चौहान, अशोक तोमर, हुकम सिंह, विनित चिकारा, इकबाल, सुनील तोमर, यशपाल सिंह, राजपाल सिंह, अमित राणा, देवेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें