फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले के किसान दिल्ली के लिए हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी जिले के किसान दिल्ली के लिए हुए रवाना
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के किसान दिल्ली में अब भी डटे हैं। जिले से मंगलवार रात और किसान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। किसान हर हाल में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को भी बुराड़ी मैदान में डटे रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बीएम सिंह ने किसानों को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जिले से मंगलवार को भी किसान किसी तरह दिल्ली पहुंचे हैं। मंगलवार रात को भी किसानों से भरे छह-सात ट्रैक्टर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वेस्ट यूपी महासचिव कैलाश लांबा ने बताया केंद्र सरकार ने अभी केवल पंजाब के किसानों को ही वार्ता के लिए बुलाया है। यूपी, हरियाणा व अन्य राज्यों के किसानों को नहीं बुलाया गया है। कहा अगर पंजाब के किसान केंद्र सरकार के साथ वार्ता में संतुष्ट हो जाते हैं तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन भी सरकार से सहमत हो जाएगा। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने मंगलवार को जिले में आकर किसानों से वार्ता की। इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिगंबर सिंह ने बताया कि अगर सरकार से वार्ता के बाद किसान सहमत नहीं होते हैं तो बुधवार से आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। बताया कि किसान सड़क पर ही सो रहे हैं लेकिन सरकार किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य देने तक पर राजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें