फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के बाद रिहा हुए किसान, महापंचायत स्थगित

Wed, 06 Feb 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गन्ना समिति परिसर में होती भाकियु अंबावत की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आजाद किसान यूनियन के किसानों को पुलिस ने आधी रात के बाद समझौते के बाद रिहा किया। किसानों से प्रशासन ने शादी वाले परिवारों का भुगतान जल्दी करने, 11 फरवरी तक हर हालत में गन्ना भुगतान कराने व भुगतान से वंचित किसान की किसी भी तरह की आरसी न काटने का वादा किया है। प्रशासन के आश्वासन पर किसानों ने भी सहमति जताई। किसानों ने मंगलवार को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी है।
विज्ञापन

वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर मिल द्वारा गन्ना बकाया भुगतान को लेकर कलक्ट्रेट में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने चिता लगा रहे किसानों को हटाने के लिए पहले तो पानी की बौछार की और फिर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने किसानों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने कलक्ट्रेट से आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के अलावा झालू निवासी शकील, सुल्तानपुर आबाद निवासी हुकुम सिंह, रायपुर बेरीसाल निवासी ओमपाल सिंह, कंभौर निवासी बबलू, आदमपुर निवासी रामकरण व संजीव, मन्नूपुरम निवासी पवन कुमार व फिरोजपुर मुबारक निवासी धीरेंद्र को हिरासत में ले लिया था। किसानों को पुलिस लाइन में ले जाया गया था। इस मामले में संगठन ने मंगलवार को गांव रशीदपुरगढ़ी में महापंचायत का एलान किया था। किसानों की महापंचायत का पता चलने डीएम की ओर से एसडीएम बृजेश कुमार व सीओ सिटी महेश कुमार ने किसानों से बात की। आजाद किसान यूनियन के हिरासत में लिए गए किसानों व बाकी पदाधिकारियों को वार्ता में शामिल किया गया। करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा कर दिया गया। किसानों को रात करीब साढ़े 12 बजे रिहा किया गया। किसानों ने भी अपनी महापंचायत स्थगित कर दी है।
‘भुगतान नहीं किया तो होगा आंदोलन’
बिजनौर में आजाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि महापंचायत की घोषणा के बाद प्रशासन ने हर हाल में 11 फरवरी तक भुगतान की बात कही है। किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस होंगे। अगर 11 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो 12 फरवरी को रशीदपुर गढ़ी में महापंचायत होगी। एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में राजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों पर पानी बरसाने तक तो मानवता थी। लेकिन लाठी बरसाकर पुलिस ने अन्नदाता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कई किसानों की हड्डी फैक्चर हुई हैं। सभी घायल किसानों का चिकित्सीय मुआयना कराया जाएगा। अगर 11 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो लाठी चार्ज करने के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि किसान एक हैं। बाकी संगठनों से उन्हें समर्थन देने के लिए फोन किए हैं। अगर चीनी मिलों ने बीमार या शादी वाले परिवारों को तुरंत भुगतान न किया तो किसान 11 फरवरी का भी इंतजार नहीं करेंगे। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, हाजी शकील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘किसानों के साथ किया गया धोखा’
बिजनौर में आजाद किसान     यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने सोमवार को वार्ता में किसानों पर मुकदमे न दर्ज करने की बात    कही थी। लेकिन किसानों के खिलाफ बलवे जैसी गंभीर    धाराओं में मुकदमे दर्ज किए     गए हैं। किसानों के साथ धोखा किया गया है। इसके विरोध       में 12 फरवरी को गांव रशीदपुर गढ़ी में किसान बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। इस    रैली में सभी संगठनों व    आसपास के जिले के किसानों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें