फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने बैंकों में की तालाबंदी

Thu, 01 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर में पीएनबी में तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा प्रीमियम काटे जाने के विरोध में भाकियू ने चंदक और हल्दौर क्षेत्रों में बैंकों पर तालाबंदी की। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीमा प्रीमियम न काटे जाने की मांग की।
विज्ञापन

चंदक में भाकियू के पदाधिकारी और किसानों ने सबसे पहले पीएनबी शाखा की तालाबंदी की। कुछ देर बाद किसानों ने ताला खोल दिया और बाद में एसबीआई व जिला सहकारी बैंक शाखाओं में तालाबंदी की। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जितेंद्र पहलवान ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से किसानों पर ब्याज का बोझ और बढ़ जाएगा। सतपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हित के लिए कोई भी सरकार काम नहीं कर रही है। झमाझम बारिश के बीच भी किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान राजवीर सिंह, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, सतीश, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
कोतवाली देहात में भाकियू ने बुधवार को किसानों के फसल बीमा के विरोध में कोतवाली देहात के शादीपुर में धरना-प्रदर्शन कर क्षेत्र के बैंकों में तालाबंदी की। क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने बैंक तालाबंदी को सफल बनाया। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने बैंक द्वारा किसान शादीपुर में इकट्ठा होकर भारी संख्या में क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैक शादीपुर, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक इस्लामपुर विश्नोई में तालाबंदी की। बैंकों केे स्टाफ व ग्राहकों को बाहर निकालकर बैंकों तालाबंदी की। तालाबंदी को सफल बनाने किसान समरपाल,,कुलवीर सिहं,मान सिहं,मेराजुद्वीन,सचिन कुमार आदि  किसान मौजूद रहे। 
विज्ञापन


दो को जिलेभर के बैंकों में रहेगी हड़ताल
धामपुर। यूपी बैँक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा और जिला मंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि आल इंडिया बैँक इंप्लाइज ऐसोसिएशन के आह्वान पर विभिन्न समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर यूनियन की ओर से दो सितंबर को जिले के भर के सभी बैँकों में सार्वभौम हड़ताल रहेगी।  कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऐसोसिएशन की ओर से पिछले कई सालों से सरकार से कामगार विरोधी श्रम सुधारों को रोकने, एसबीआई के साथ सहयोगी बैँकों के विलय को रोकने, कारपोरेट ऋण बकायादारों द्वारा जनता के धन की लूट रोकने, बैँक ऋणों की जानबूझकर चुक करना फौजदारी अपराध घोषित करने, बैँक कार्यों की आउट सोर्सिंग रोकने की मांग की जाती रही है। पर सरकार ने अभी तक उनकी मांगों को पूरा करने में कोई रुचि नहीं ली है। ऐसोसिएशन ने इन सभी मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर और सरकार पर  दबाव बनाने की मांग को लेकर दो सितंबर को जिले भर में बैँकों में हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

कलक्ट्रेट का करेेंगे घेराव
हल्दौर में गांव नांगलजट में भाकियू ने गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल कराने व शेष दो निजी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। गत दो वर्ष पूर्व बिलाई शुगर मिल के मेन गेट भारतीय किसान यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर 114 दिन तक धरना दिया था। धरने के दौरान क्षेत्र के गांव नसीरपुर नैन सिंह निवासी घसीटा सिंह की धरने पर ही मौत हो गई थी। बुधवार सुबह करीब आठ बजे नांगलजट में शहीद किसान की दूसरी पुण्यतिथि मनाने को लेकर आयोजित बैठक में यूनियन के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी गन्ना सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। विद्युत निगम द्वारा ग्रामीणों के घरेलू कनेक्शनों की बाट क्षमता एक से दो किलों बाट करने के बाद भी ओवर लोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। किसानों की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जारी दो प्रतिशत प्रीमियम राशि का बैंकों द्वारा कटौती करने पर रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि बिलाई व वरकातपुर शुगर मिलों पर 50 रुपये प्रति कुंतल का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन पांच सितंबर को बिजनौर के गढ़ी चौक पर जिले भर के किसान इक्कठा होकर कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इस मौके पर  गिरिराज सिंह, मूला सिंह फौजी, विजयपाल सिंह, महाश्य घनश्याम सिंह, युवराज सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

फसलों का मिले वाजिब दाम
हल्दौर में बिलाई शुगर मिल पर शहीद किसान घसीटा सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शहीद घसीटा सिंह के पुत्र मुनीदेव ने कहा कि किसान को सड़क जाम करने और धरना देने का कोई शौक नहीं है  किसान भी अपने परिवार के साथ अमन चैन से रहना चाहता है परंतु उसकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने तथा सरकारी नीतियों के कारण उसे आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ता है।  जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह ने कहा कि भाकियू किसानों के हितों की लड़ाई हमेशा ईमानदारी एवं मजबूती के साथ लड़ता है। कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर राजीव मारवाड़ी, मुनेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह आर्य, इंद्रवीर सिंह, रघुनाथ सिंह, टीकम सिंह, धनवीर सिंह, हुकम सिंह , इंदर सिंह  जयपाल सिंह, इनामुला खां,  होशियार सिंह, हेमेंद्र प्रधान जयपाल            सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें