इंजीनियरों का विकास भवन पर धरना
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने कई मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। मांग पूरी न होने पर 15 सितंबर को जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। विकास भवन में इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी न होने पर 15 सितंबर को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। सचिव कविराज सिंह ने बताया कि 31 अगस्त को भी इंजीनियर कार्य का बहिष्कार करेंगे।
उन्होंने प्रोन्नत पद का वेतनमान देने की मांग की तथा बताया कि इंजीनियर लंबे समय से इस मांग कर रहे हैं पर शासन ने अभी तक मांग पूरी नहीं की है। इस दौरान आशुतोष सारस्वत, कविराज सिंह, पीयूष पंवार, मनोज त्रिवेदी, संजीव कुमार, डीडी धारिया आदि मौजूद रहे।