फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: नजीबाबाद में किसानों का पैदल मार्च, मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jan 2026 04:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

नजीबाबाद में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने डीएफओ कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया। किसानों ने वन विभाग पर फसल नष्ट करने और शोषण के आरोप लगाए।

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएफओ कार्यालय से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन


हाथों में गन्ना लेकर निकाला पैदल मार्च
प्रदर्शन के दौरान किसान हाथों में गन्ना लेकर पैदल मार्च करते नजर आए। किसानों ने तहसील परिसर पहुंचकर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की अगुवाई
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने किया। उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष विजय पहलवान सहित सैकड़ों किसान डीएफओ कार्यालय पर एकत्र हुए।

फसल नष्ट करने का आरोप
किसानों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा उनकी फसलों को नष्ट कर दिया गया है और शेष फसल को काटने की अनुमति भी नहीं दी जा रही। इसके अलावा किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने से उनमें भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं किसानों की मुख्य मांगें
किसानों ने प्रदर्शन के दौरान
किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने
किसानों को राजस्व विभाग की भूमि देने
शेष फसल को किसानों के सुपुर्द करने की मांग उठाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें