फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने पूर्ति कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने पूर्ति कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

नजीबाबाद। राशन कार्ड बनाने में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने पूर्ति कार्यालय नजीबाबाद पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने काफी देर कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की।
भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार, भोपाल सिंह राठी, यशपाल सिंह, प्रीतम सिंह, निहाल सिंह के नेतृत्व में किसान शुक्रवार को पूर्ति कार्यालय पहुंचे। किसानों ने पूर्ति कार्यालय द्वारा ग्रामीणों को राशन कार्ड बनाने में परेशान करने का आरोप लगाया। किसानों का आरोप है कि ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया के बावजूद कार्यालय राशन कार्ड बनाने में लोगों को परेशान कर रहा है। किरतपुर क्षेत्र के गांव बसेड़ा, मेमन सहित कई क्षेत्रों से आए किसानों ने पूर्ति अधिकारी अमित कुमार का घेराव कर कार्यालय में भ्रष्टाचार, राशन डीलरों द्वारा पांच किलोग्राम के स्थान पर चार किलोग्राम राशन देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने प्रदर्शनकारी किसानों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नए राशन कार्ड बनाने में ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट समय से न मिलने पर विलंब हो रहा है। आश्वासन के बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में निहाल सिंह, मुकेश कुमार, अनुपम, ओमपाल सिंह, कमल, सैय्यद अमीर हसन, संतराम सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें