फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की आशंका से किसान परेशान, वैकल्पिक रास्ते की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। शुगर मिल के सामने रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को लेकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते आवागमन बाधित होने की आशंका के बीच भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने रेल अधिकारियों से वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की है। संगठन ने चेताया कि रास्ता बंद होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने और गन्ने की ढुलाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष आलोक डागर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि स्योहारा रेलवे स्टेशन के दोनों ओर रेलवे क्रॉसिंग हैं। नूरपुर रोड की ओर स्थित क्रॉसिंग पर गन्ना मिल के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में दूसरी क्रॉसिंग पर भी मरम्मत के कारण आवागमन बंद हुआ तो किसानों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्हें खेतों तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ सकता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होगी।
किसान यूनियन ने रेलवे क्रॉसिंग से करीब 400 मीटर पूर्व दिशा में स्थित रास्ते को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल कराने का सुझाव दिया है। संगठन के अनुसार, इस रास्ते से छोटे और खाली वाहन निकल सकते हैं। ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री और मुरादाबाद मंडल के रेल अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की गई। इस दौरान जिला सचिव लोकेंद्र चौधरी, मोहित कुमार, अवनीश चौधरी, यशपाल सिंह और आशुतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें