फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का जत्था ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली रवाना

विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र में थाना प्रभारी एसपी सिंह किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकते हुए। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों का जत्था ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली रवाना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया। पुलिस द्वारा काफी देर तक किसानों को रोका गया। पुलिस से नोकझोंक के बावजूद किसान जबरन दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, संदीप सिंह, जगमीत सिंह जीत, नरबैल सिंह, जसपाल सिंह, सुखजिंदर सिंह, लवली सिंह के नेतृत्व में किसानों का जत्था 26 जनवरी को दिल्ली प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को ट्रैक्टरों के साथ रवाना हुआ। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक यशवीर मलिक के नेतृत्व में पुलिस बल किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए काफी समझाया, लेकिन किसान कृषि कानून के वापस होने तक राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली कूच करने पर अड़े रहे। किसानों ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन में दिलावर सिंह, डॉ. नईम, अनुज चौधरी, अमृत पाल, अर्शदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, रतन सिंह, नवदीप सिंह ट्रैक्टर लेकर गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली रवाना हुए। उधर आजाद किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में भी अनेक किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें