फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्राइवेट परीक्षा फार्म अग्रसारण को 22 केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया की घोषणा हो गई है। जिले में प्राइवेट परीक्षा फार्म अग्रसारण के लिए 22 केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने केवल राजकीय इंटर कालेजों को ही अग्रसारण केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 की परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरने प्रक्रिया सख्त कर दी है। दूसरे राज्यों के परीक्षा फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों की अर्हता प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जिले में गैर राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए जिला मुख्यालय पर केंद्र होगा। राजकीय बालिका एवं बालक इंटर कालेजों को ही अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। जिले का कोई भी अशासकीय सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालय अग्रसारण केंद्र नहीं है। हर केंद्र पर हाईस्कूल के अधिकतम 600 तथा इंटर के 400 आवेदन अग्रसारित होंगे।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए गैर राज्यों के परीक्षा फार्म भरने वाले परीक्षार्थियों पर कड़ी निगाह रहेगी। बाहरी परीक्षार्थियों के अर्हता प्रमाण पत्रों की जांच के लिए अग्रसारण केंद्र पर विशेषज्ञ कमेटी होगी। अग्रसारण केंद्रों को जरूरी निर्देश भेज दिए गए हैं। गैर राज्यों के परीक्षार्थियों को दो केंद्र डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों, विदेशी छात्रों, इंग्लिश मीडियम व अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों के आवेदन अग्रसारण के लिए जिले में केवल दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। हाईस्कूल बालक के फार्म राजकीय इंटर कालेज बिजनौर व हाईस्कूल बालिका के आवेदन राजकीय बालिका इंटर कालेज झालू से अग्रसारित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें