फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के डर से खेतों में जाने डर रहे हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलदार के डर से खेतों में जाने से डर रहे हैं किसान
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव झाड़पुरा भागीजोत में गुलदार का आतंक लगातार जारी है। गुलदार के भय से किसान अकेले खेतों पर भी जाने से कतरा रहे हैं। लोगों ने उच्चाधिकारियों से गुलदार पकड़वाने की मांग की है।
मंगलवार शाम गांव भागीजोत निवासी विजय सिंह अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान उसकी नजर शीशम के पेड़ के नीचे डौल पर बैठे गुलदार पर पड़ी। गुलदार को देख वह गांव लौट आया और गुलदार के बारे में गांव वालों को बताया। गांव वाले एकत्र होकर शोर मचाते हुए खेत की ओर गए लेकिन तब तक गुलदार जा चुका था। देर रात गुलदार शिकार की तलाश में गांव में आ घुसा। आहट होने पर गांव वालों ने उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया। गांववासी लाखन सिंह, वीर सिंह प्रधान, थान सिंह, राजपाल, सुनील कुमार, महेश कुमार तथा महीपाल सिंह आदि का कहना है कि करीब 20 दिन पूर्व गुलदार ने गांव की एक महिला सोना देवी पर हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। डिप्टी रेंजर सुनील राजौरा ने बताया कि गांव अलियारपुर हादसे के बाद भागीजोत से पिंजरा हटाकर अलियारपुर लगाया गया था। आवश्यकता पड़ने पर दोबारा गांव में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें