फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मिल मालिकों के खिलाफ फूटा गुस्सा

Wed, 22 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में भाकियू की गन्ना समिति परिसर में हुई पंचायत में बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की। गन्ना का बकाया भुगतान नहीं करने वाली मिलों के मालिकों को जेल भिजवाने की मांग की। 
विज्ञापन

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि अफजलगढ़ क्षेत्र के भिक्कावाला, चांदपुर क्षेत्र के पीपलसाना, बिजनौर क्षेत्र के कंभौर आदि बिजलीघरों पर क्षमता से कही अधिक लोड है। अधिक लोड के कारण किसानों को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को परेशानी न हो। ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने पर किसान कई दिनों तक अधिकारियों के चक्कर काटता रहता है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। 28 अक्टूबर 2014 को चांदपुर तहसील के गांव धमेडी में आत्महत्या करने वाले किसान अशोक कुमार के परिजनों को दुर्घटना बीमा दिलाया जाए। उन्होंने किसानों की समस्या हल नहीं हुई, तो भाकियू को आंदोलन के लिए बाध्य होना पडे़गा। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी सुरपाल सिंह ने और संचालन कुलदीप सिंह ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनकड़, दिगंबर सिंह, लुधमान सिंह, महावीर सिंह, दर्शन सिंह  आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें